बाइक सवार तीन युवक दस किलो पोस्त सहित गिरफ्तार
पदमपुर के घमूड़वाली पुलिस ने सांवतसर-रिड़मलसर मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार तीन युवकों को पोस्त सहित गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि गांव 6 ईईए निवासी अजय कुमार व अनमोल, गांव रत्तेवाला निवासी संदीप कुमार को गिरफ्तार करके इनके कब्जा से 10 किलो पोस्त बरामद की। तीनों बाइक पर मादक पदार्थ की सप्लाई लेेकर जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच पदमपुर थाना प्रभारी को सौंपी गई है। इस कार्यवाही में कांस्टेबल नाजम व सुखवीर सिंह की अहम भूमिका रही।

No comments