मारवाड़ी युवा मंच का 'जन सेवा साप्ताहिक प्रकल्प' आयोजित
मारवाड़ी युवा मंच मुख्य शाखा श्रीगंगानगर ने 'जन सेवा साप्ताहिक प्रकल्प' का आयोजन किया है।
सचिव शिव सिंगल ने बताया कि अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद सराफ की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित प्रकल्प में मानवीय सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कोहरे के दौरान दृश्यता (विजिबिलिटी) कम होने के कारण होने वाली सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए 'सडक़ सुरक्षा जागरूकता अभियान' चलाते हुए शहर के मुख्य मार्ग शिव सर्किल एवं रिद्धि-सिद्धि-2 बाइपास पर ट्रैक्टर-ट्रालियों, ऑटो एवं अन्य वाहनों पर रेडियम स्टिकर लगाए गए। इसके साथ ही, हाईवे पर स्थित बिजली के खंभों पर भी मंच रेडियम स्टिकर लगा रहा है।

No comments