चांदी में भारी उछाल, 5 हजार की तेजी के साथ 2.13 लाख पर पहुंची
कीमतों में आए भारी उछाल के चलते एक बार फिर से चांदी चर्चा में आ गई है। सोमवार को चांदी के दामों में करीब 5000 रुपए प्रति किलो की जोरदार तेजी देखने को मिली, जिसके बाद इसका भाव 2,13,000 रुपए प्रति किलो के आसपास पहुंच गया है।
शहर के चांदी व्यवसायी ओम ज्वैलर्स के संचालक जेबी सोनी का कहना है कि चांदी के रेट दशकों से लगभग स्थिर चल रहे थे, अभी भी ज्यादा उछाल नहीं है। चांदी में और तेजी की संभावना है। इस तेजी के बाद भी निवेशकों और आम लोगों का रूझान चंादी की खरीदारी की तरफ है।

No comments