Breaking News

सच्चे भक्त को सिर्फ प्रभु दर्शनों की चाह- साध्वी मनस्विनी भारती


रायसिंहनगर कस्बे के दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वावधान में अरोड़वंश धर्मशाला,राय सिंहनगर में पांच दिवसीय श्री कृष्ण कथामृत का आयोजन किया गया है। कथा का शुभारंभ विधिवत पूजन के साथ किया गया जिसमें अरोड़वंश सभा समिति से डॉ.नरेश मक्कड़, ठाकर राम अरोड़ा, सुरिंदर मिड्ढा एवं सुभाष कालड़ा ने परिवार सहित भाग लिया।
कथा के प्रथम दिवस में आशुतोष महाराज की शिष्या कथा व्यास साध्वी सुश्री मनस्विनी भारती जी ने कहा कि प्रभु की कथा जहां एक ओर हमें शाश्वत शांति के साथ जोड़ती है,वहीं दूसरी ओर हमें जागरूक भी करती है। भगवान श्री कृष्ण का घट में तत्व रूप में दर्शन ही मानव में वास्तविक जागृति को लेकर आता है। 

No comments