खेत में क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर हमला
हनुमानगढ़ में खेत में क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर लाठी व अवैध पिस्तौल से लैस लोगों द्वारा हमला करने और बीच-बचाव में आए परिजनों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में प्रवीण पुत्र रणजीत सिंह चक 13 केएसपी-ए ने टाउन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार प्रवीण पुत्र रणजीत सिंह ने रिपोर्ट दी कि 20 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे वह व उसके भाई बलविन्द्र के बच्चे खेत में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान अल्लाबक्श उर्फ बब्बू, मोहम्मद मजीद, मोहम्मद नवाज, इमामदीन, नूरजमाल सहित 2-3 अन्य लोग लाठी व अवैध पिस्तौल लेकर खेत में घुस आए और बच्चों के साथ मारपीट की।

No comments