विद्यार्थियों ने जानी अखबार प्रकाशन की तकनीक
श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर तहसील क्षेत्र के गांव बींझबायला के सरस्वती जीवी कॉन्वेन्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने सोमवार को श्रीगंगानगर स्थित सांध्य बॉर्डर टाइम्स कार्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं एनसीसी कैडेटस ने पत्रकारिता से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा मीडिया की खबरों संबंधी प्रश्न किए।
इस अवसर पर सांध्य बॉर्डर टाइम्स के प्रधान सम्पादक रवि चमडिय़ा ने विद्यार्थियों को समाचार पत्र में प्रकाशित होने वाले समाचार की विस्तार से जानकारी दी। एआई की सहायता समाचार में लेने के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि एआई की मदद से समाचार को कम समय में शॉर्ट किया सकता है और समाचार संबंधित कार्टून भी बनाया जा सकता है। उ
उप सम्पादक आशीष चमडिय़ा ने विद्यार्थियों को बताया कि अखबार में समाचार में प्रकाशित होने वाले समाचार का चयन प्रधान सम्पादक द्वारा किया जाता है। समाचार पत्र को तैयार करने के लिए अलग-अलग स्टाफ कार्य कर अखबार तैयार करते हैं। उन्होंने बताया कि समाचार पत्र के लिए विज्ञापन की भी अहम भूमिका होती है।

No comments