Breaking News

राजस्थान-हरियाणा के बाराती भिड़े, घायल


हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी पुलिस थाना में बारातियों ने दूसरे बारातियों पर हमला कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बारात की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।
पुलिस के अनुसार हरियाणा के खाबड़ा कला निवासी सुनील कुमार पुत्र गुरदयाल ने रिपोर्ट दी कि विगत 30 नवंबर को उनके घर से गांव मुंसरी के लिए बारात जा रही थी। 
जब बारात की गाड़ी गांव भरवाना के पास पहुंची, तब वहां पहले से मौजूद गांव निणाण से आई दूसरी बारात के कुछ लोगों ने जबरन गाड़ी रोक ली। उस बारात में शामिल पप्पूराम, रामधारी, रिंकू, पवन सहित 10-15 अन्य व्यक्तियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से गाड़ी पर हमला कर दिया।

No comments