धुंध के कारण जनजीवन प्रभावित
श्रीगंगानगर में इन दिनों अल सुबह पडऩे वाली धुंध और कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सोमवार सुबह विजिबिलिटी करीब पांच मीटर से कम होने के कारण मुख्य सड़क मार्ग पर आवागमन करने वाले दुपहिया एवं चौपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर के सूरतगढ़ मार्ग, हनुमानगढ़ मार्ग, पदमपुर मार्ग एवं श्रीकरणपुर मार्ग पर मुख्य सड़कों से आवागमन करने वाले वाहन चालकों को घने कोहरे और धुंध के कारण दूर से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देने के कारण दुघर्टना की आशंका बनी रहती है।
No comments