Breaking News

शहर से पुरानी कारें चोरी करने का गिरोह फिर सक्रिय


श्रीगंगानगर मे तीन-चार माह पूर्व शहर में सक्रिय रहा वाहन चोर गिरोह फिर सक्रिय हो गया। यह गिरोह घरों के बाहर खड़ी कारों को चोरी करता है। जवाहरनगर पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश करके कई कारें बरामद भी की थी, लेकिन यह गिरोह फिर वारदातें करने लगा है। कोतवाली पुलिस क्षेत्र के 44 जी ब्लॉक के आगे खड़ी पुराने मॉडल की कार को अज्ञात चोर चुरा कर ले गये। 
पुलिस ने गोविंद व्यास पुत्र पवन व्यास की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गोविंद व्यास ने पुलिस को बताया कि उसके घर के बाहर खड़ी सेवरलेबीट कार मॉडल 2014 को अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। रात को कार घर के बाहर खड़ी थी। अगले दिन सुबह बाहर देखा, तो कार गायब थी। मामले की तफ्तीश एएसआई सोमदास को सौंपी गई है। 

No comments