बीएसएफ भर्ती दौड़ : अभ्यर्थियों पर मधुमक्खियों का हमला
श्रीगंगानगर में रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित सीमा सुरक्षा बल कैम्पस में ट्रेडमैन वाटर केरियर भर्ती के लिए दौड़ रहे सैकड़ों युवाओं पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। पहले राउंड के दौरान यह घटना हुई। मधुमक्खियों के हमले के बाद यहां भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। बचने के लिए युवा दूर भागे, लेकिन फिर भी दर्जनों युवा चपेट में आ गये। बीएसएफ अधिकारियों व जवानों ने युवाओं को संभाला और जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे। घटना के बाद दूसरे राउंट की दौड़ स्थगित कर दी गई।
जानकारी के अनुसार बीएसएफ कैंपस में शुक्रवार को भर्ती के दौड़ हो रही थी। इस दौरान पेड़ों पर लगे छत्तों से मधुमक्खियों ने युवाओं पर हमला बोल दिया। बीएसएफ के जवानों ने गंभीर घायल 18 युवाओं को जिला सिविल अस्पताल में पहुंचाया। यहां इन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। एक युवक की हालत गंभीर बताई जाती है। अन्य की हालत खतरे से बाहर है।
No comments