Breaking News

राजस्थान में शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला! 97 सरकारी स्कूल किए गए मर्ज

राजस्थान के शिक्षा विभाग ने शून्य नामांकन वाले सरकारी स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. प्रदेश में ऐसे 97 स्कूलों को नजदीकी स्कूलों में मर्ज करने के आदेश जारी किए गए हैं, जहां तमाम प्रयासों के बावजूद एक भी छात्र का नामांकन नहीं हो सका. यह आदेश शिक्षा निदेशक सीताराम जाट की ओर से जारी किया गया है. विभाग का कहना है कि इस निर्णय का उद्देश्य संसाधनों का बेहतर उपयोग और शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है.
शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मर्ज किए गए स्कूलों में 88 प्राथमिक विद्यालय और 9 उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं. 

No comments