Breaking News

भीलवाड़ा में कोहरे से बिजली-विभाग की बोलेरो ट्रक से भिड़ी

भीलवाड़ा जिले में आज सुबह कोहरे के चलते बिजली विभाग की एक गाड़ी अपने आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य ट्रक ने भी बोलेरो को चपेट में ले लिया। हादसे में बिजली विभाग की बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि बोलेरो में सवार ड्राइवर सहित दो युवक बाल-बाल बच गए और उन्हें केवल मामूली चोटें आईं।
मामला मांडल थाना क्षेत्र का है। आज सुबह मांडल कस्बे से मांडल चौराहे को जोडऩे वाले रेलवे ब्रिज पर बिजली विभाग की बोलेरो कोहरे के कारण हादसे का शिकार हो गई। बोलेरो चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, इसी दौरान वाहन अपने आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया।

No comments