Breaking News

विधायक बंसल और मुख्य अभियंता रुस्तगी में फोन पर तकरार


हनुमानगढ़ जिले के गांव लखूवाली में ईआरसीपी की कॉलोनी से कब्जा हटाने के मामले को लेकर हनुमानगढ़ विधायक गणेशराज बंसल और जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता प्रदीप रुस्तगी में  फोन पर तकरार हो गई। विधायक बंसल पर आरोप है कि उन्होंंने मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान मुख्य अभियंता प्रदीप रुस्तगी से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। यह घटना गुरुवार की बताई जा रही है। 
इस बात का पता जैसे  ही जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को लगा तो उनमें रोष फैल गया। इस मामले को लेकर सर्किल के अभियंता शुक्रवार को हनुमानगढ़ स्थित जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय में इक_े हुए और घटना को  लेकर विचार-विमर्श किया। इसके बाद अभियंताओं ने मुख्य अभियंता और विधायक मामले में कार्य का बहिष्कार कर मुख्य  अभियंता कार्यालय परिसर में धरना शुरू कर दिया है।
इस संबंध में हनुमानगढ़ विधायक गणेशराज बंसल से बात की तो उन्होंने कहा कि  पिछले दिनों जल संसाधन मंत्री की मौजूदगी में मैंने काम को लेकर मुख्य अभियंता रुस्तगी को खरी-खरी सुनाई थी, इसलिए वह मेरे से खुनस निकाल रहा है। जहां तक लखूवाली वाले कब्जे की बात है, मैं विधायक हूं। बात करूंगा।

No comments