बहाने से बुला कर युवक पर हमला
श्रीगंगानगर शहर के पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को बहाने से महाराजा गंगासिंह स्टेडियम में बुलाकर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुरानी आबादी पुलिस ने युवक के पर्चा बयान पर कई युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 16 निवासी 19 वर्षीय इरफान पुत्र जावेद अली ने पर्चा बयान में बताया कि वह जय भारत मेडिकल स्टोर पर काम करता है। मैं अपने घर था। इसी दौरान अली का फोन आया, उसने कहाकि वह बीमार है। दवाई दिलवानी है। मैं पैदल ही महिला पार्क के निकट पहुंचा। अली मुझे लेकर सब्जी मंडी के पास आया। यहां पहले से खड़े तीन युवक भी अली के साथ मुझे लेकर स्टेडियम में आ गये।

No comments