तीन शोरूमों में चोरी की वारदातें, एक दुकानदार की तरफ से मुकदमा दर्ज
श्रीगंगानगर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में गोल बाजार स्थित तीन शोरूम में चोरी की वारदात के मामले में पुलिस ने एक शोरूम संचालक की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है। सर्दी के बढऩे के साथ ही इलाके में चोरी की वारदातें लगातार हो रही हैं, पुलिस रात भर गश्त के दावे ठोकती है।
पुलिस के अनुसार जगदीश दी हट्टी के संचालक जगदीश ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात चोर मेरी दुकान से 90 हजार रुपए की नगदी व 40 हजार रुपए के चांदी के सिक्के चोरी करके ले गये। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जुटाए हैं। चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

No comments