Breaking News

चांदी में फिर उछाल


कीमतों में आए भारी उछाल के चलते एक बार फिर से चांदी चर्चा में आ गई है। श्रीगंगानगर में शुक्रवारर को चांदी के दामों में करीब 8000 रुपए प्रति किलो की जोरदार तेजी देखने को मिली, जिसके बाद इसका भाव 2,36,000 रुपए प्रति किलो के आसपास पहुंच गया है।  
कुछ दिनों से चांदी ने जिस तरह की रफ्तार पकड़ी है, उसने बाजार में यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या आने वाले समय में चांदी 3 लाख रुपए प्रति किलो के स्तर को भी छू सकती है।

No comments