राज्य स्तरीय दिव्यांग पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन आज
श्रीगंगानगर के महाराजा गंगासिंह स्टेडियम में आयोजित 15वीं राजस्थान सीनियर स्टेट पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिपन का आज मंगलवार दोपहर बाद समापन होगा।
इससे पूर्व दिव्यांग पैरा स्पोर्टस एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के सचिव हिम्मत सिंह गुर्जरी की देखरेख में आज लम्बी कूद एवं दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इस राज्य स्तरीय प्र्र्रतियोगिता में प्रदेशभर के करीब 800 दिव्यांग खिलाड़ी शामिल हैं। समापन समारोह में अतिथियों द्वारा विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जाएगा।
No comments