Breaking News

रिद्धि-सिद्धि पेंशनर समिति की वार्षिक बैठक सम्पन्न, कार्यकारिणी यथावत


श्रीगंगानगर के रिद्धि-सिद्धि पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक समिति की वार्षिक बैठक सुखाडिय़ा सर्किल के समीप आयोजित होटल में अध्यक्ष विजय टंडन की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन विधि सलाहकार अजय मेहता ने किया।

बैठक में नए सदस्यों का स्वागत किया गया तथा दिसंबर व गत माह में जन्मदिन वाले सदस्यों का सम्मान किया गया। कोषाध्यक्ष सोमनाथ विग ने वर्ष 2025 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। सर्वसम्मति से आगामी कार्यकाल के लिए पुरानी कार्यकारिणी को यथावत रखने का निर्णय लिया गया।

No comments