Breaking News

हथियारों सहित पकड़े गये चारों युवकों को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा


श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस थाना द्वारा अवैध हथियारों सहित पकड़े गये कुख्यात बदमाशों को दोपहर बाद कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा। पुलिस चारों आरोपियों से हथियारों के बारे में पूछताछ कर रही है।  
मीरा चौक पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि सवार कालियां निवासी विजय सिंह उर्फ कीरत,मटीलीराठान निवासी शरणदीप सिंह पुत्र करतार सिंह, अभय सिंह उर्फ बंटी पुत्र मंगल सिंह मजहबी, अजय सिंह उर्फ गोरा सिंह मजहबी को गिरफ्तार करके इनके कब्जा से एक पिस्टल, 12 बोर के पांच जिंदा कारतूस और 38 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद किये थे। 

No comments