Breaking News

खाटू श्याम धाम में दो दिवसीय श्याम एकादशी मेला शुरू


श्रीगंगानगर के सुदामानगर स्थित सिद्ध धाम श्री खाटू श्याम धाम मंदिर में दो दिवसीय श्री श्याम एकादशी मेला प्रारंभ हो गया है। मंदिर सेवादार संदीप शेरेवाला ने बताया कि प्रात:काल से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया और हजारों भक्तों ने बाबा श्याम के दर्शन कर मन्नतें मांगीं। मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। सोमवार को विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ, जबकि आज पवित्र पुत्रदा एकादशी पर ध्वजा यात्राओं का दौर जारी रहा। बाबा श्याम का कोलकाता के फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। 

No comments