मकर संक्रांति पर आसमान से बातें करेगी पतंगें
नव वर्ष 2026 पलक पांवड़े बिछाकर आपका इंतजार कर रहा हूं। इसी के साथ शहर दो त्योहारों की धूम रहेगी। वे हैं लोहड़ी व मकर संक्रांति। पंजाबी बहुल इलाका होने के कारण यहां लोहड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। इसके साथ मकर संक्रांति का उत्साह भी कम नहीं है। इन दोनों त्योहारों से पहले किसी बात की चर्चा होती है तो वह है पतंगबाजी। आधुनिकता के इस दौर में युवाओं में पतंगबाजी के प्रति जबर्दस्त उत्साह है। यही कारण है कि बाजार तरह-तरह की पतंगों से अट गया है।
शहर में दुकानों पर पारंपरिक कागजी पतंगों के साथ-साथ डिजाइनर, थ्री-डी, कार्टून, लंबी पूंछ वाली, मटका व झालर पतंगे उपलब्ध है। बच्चों में रंगीन व कार्टून वाली पतंगें लोकप्रिय हैं, वहीं युवाओं में फाइटर पतंगों की मांग अधिक देखी जा रही है।

No comments