Breaking News

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत


हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर 11 पुरानी खुजा निवासी मुराद अली पुत्र ममन खां ने हनुमानगढ़ टाउन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका छोटा भाई 31 वर्षीय इकबाल खान बाइक से फतेहगढ़ मोड़ की ओर जा रहा था। जब वह सेंट्रल पार्क के आगे पहुंचा, तभी सामने से आ रहे डंपर के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल इकबाल खान को पीछे से आ रहे अरमान खान द्वारा तुरंत राजकीय चिकित्सालय हनुमानगढ़ टाउन ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

No comments