Breaking News

प्रेम प्रसंग को लेकर परिवार पर जानलेवा हमला करने के आरोप में दो जने गिरफ्तार


रायसिंहनगर क्षेत्र के 6 एनजेडपीडी (बी) गांव में प्रेम प्रसंग की रंजिश को लेकर एक परिवार पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला करने के मामले में समेजा कोठी पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस हमले में कई लोग घायल हुए थे। 
पुलिस के अनुसार 5 दिसंबर की रात करीब 11.30 बजे बाबूलाल पुत्र हनुमान, निवासी 6 एनजेडपीडी (बी), अपने घर के आंगन में परिवार के साथ भोजन कर रहा था। इसी दौरान पड़ोसी गांव 4 एनजेडपीडी डाणी के मनीष बावरी, देवीचंद, भंवरजीत, मिठूराम और श्रीचंद पुत्र भगवानाराम बावरी हाथों में गंडासे, पिस्टल व अन्य धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए। 

No comments