श्रीराम मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ पर निकली श्रीराम रथ यात्रा
श्रीगंगानगर में श्री श्याम भव्य निशान यात्रा का स्वर्ण उत्सव एवं श्रीराम जन्मभूमि अध्योध्या धाम में भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष में मंगलवार को विनोबा बस्ती दुर्गा मंदिर से श्रीराम रथ यात्रा निकाली गई।
जय श्रीराम के जयघोष के साथ रवाना हुई श्रीराम रथ यात्रा में श्रद्धालु हाथों में ध्वजाएं लिए शामिल हुए। इस दौरान रथ यात्रा के साथ खाटूश्याम की प्रतिमा एवं भगवान श्रीराम के चित्र बग्गी में विराजमान रहे। इस रथ यात्रा में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के लोग शामिल हुए।
इससे पूर्व दुर्गा मंदिर मार्केट में सामाजिक एकता मंच की ओर से आज सुबह 9 से 10 बजे तक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
No comments