Breaking News

व्यापारियों ने दुकानें बंद कर विरोध जताया


हनुमानगढ़ के संगरिया कस्बे में धानमंडी परिसर में एक व्यापारी की दुकान से पांच लाख रुपए की चोरी की वारदात का खुलासा न होने के विरोध में मंगलवार को बाजार की दुकानें बंद रहीं। व्यापारियों ने कृषि उपज मंडी में कृषि जिंसों की बोली भी नहीं होने दी। विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने संयुक्त रूप से धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। मंगलवार सुबह से ही व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी दुकानें बंद करवाने के लिए बाजार में सक्रिय थे। 
व्यापारियों का आरोप है कि मंडी क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से चोरी के मामले का शीघ्र खुलासा करने और मंडी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की। 

No comments