बाइक सवार युवक पर 40 युवकों ने किया जानलेवा हमला
हनुमानगढ़ जंक्शन थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक पर सामूहिक रूप से जानलेवा हमला करके घायल कर दिया गया। करीब 35-40 युवकों ने मोटरसाइकिल सवार युवक को घेरकर कापे, डंडों व तलवारों से बेरहमी से पीटा, जिससे वह बेहोश हो गया। पुलिस ने नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार परिवादी चन्द्रशेखर पुत्र मोहनलाल, निवासी सेक्टर-12, अंबेडकर चौक के पास, जंक्शन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 29 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 12.30 बजे उसका भाई आकाश, जो एक निजी बैंक में कार्यरत है, बाइक से शिव मंदिर सिनेमा रोड पर सर्विस स्टेशन के पास पहुंचा।

No comments