Breaking News

पुलिस अधिकारियों का रायसिंहनगर थाने में जमावड़ा


रायसिंहनगर के विजयनगर मार्ग पर पुलिस की नाकाबंदी के दौरान  इनोवा गाड़ी से करीब 91 लाख रुपए की नगदी और तीन युवकों को पकडऩे मामला गैंगस्टरों से जुड़ा है। पुलिस अधिकारियों ने रायसिंहनगर में डेरा डाला हुआ है। तीन युवकों से पूछताछ में हुए खुलासे के बाद पुलिस की टीम ने रायसिंहनगर व जोधपुर इलाके से कई युवकों को दबोचा है। 
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने कार में सवार कुलदीप बिश्रोई पुत्र बनवारीलाल बिश्रोई निवासी चक 35 एनपी, अमन बिश्रोई पुत्र मदनलाल बिश्रोई निवासी सतजंडा व रामस्वरूप बिश्रोई पुत्र ओमप्रकाश बिश्रोई निवासी 3 आईडब्ल्यू को शांति भंग के अंदेशे में गिरफ्तार करके पूछताछ की। इस दौरान मामला गैंगस्टर से जुड़ा मिला। तीनों आरोपियों ने खुलासा किया लॉरेंस बिश्रोई गैंग के बदमाश शैंकी के कहने पर यह मोटी रकम जोधपुर से लाये थे। जोधपुर से एक करोड़ की राशि मिली थी। 

No comments