अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का 17वां राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न
श्रीगंगानगर में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का तीन दिवसीय 17वां राष्ट्रीय अधिवेशन बालोतरा-नाकोड़ा स्थित लालबाग में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अधिवेशन में देशभर के अधिवक्ताओं, न्यायाधीशों व विधि विशेषज्ञों ने भारतीय संविधान की प्रासंगिकता और न्यायिक सुधारों पर मंथन किया। श्रीगंगानगर से अधिवक्ता महेन्द्रपाल गुप्ता, विशाल आहुजा, दीपक सारस्वत, सीताराम बिश्नोई, राजेश ग्रेवाल, विजेन्द्र अग्रवाल, आशीष अग्रवाल व राजू लिम्बा सहित कई अधिवक्ताओं ने भाग लिया।
समापन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-सरकार्यवाह अरुण कुमार ने 'संविधान के 75 वषर्: आत्ममंथन और राष्ट्रीय चेतना' विषय पर विचार रखते हुए संवैधानिक नैतिकता और चयनात्मक जनहित याचिकाओं पर चिंता जताई तथा अधिवक्ताओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका रेखांकित की। अधिवेशन के अंतिम दिन उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की कमी, लंबित प्रकरणों और समयबद्ध नियुक्तियों को लेकर केंद्र व राज्य सरकारों से शीघ्र नियुक्ति की मांग का प्रस्ताव पारित किया गया।

No comments