चार साहिबजादों की याद में 'निक्कियां जिंदां वड्डे साके' कार्यक्रम
श्रीगंगानगर में सरवंश दानी गुरु गोविन्द सिंह के चार साहिबजादे शहीदी यादगार कार्यक्रम 'निक्कियां जिंदां वड्डे साके' के अन्तर्गत मंगलवार को नई धानमण्डी स्थित दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन हॉल में चित्रकला, भाषण व प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया।
इस दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने चित्रला प्रतियोगिता के तहत चार साहिबजादों पर आधारित चित्र बनाए। भाषण प्रतियोगिता के अन्तर्गत चार साहिबजादों की शहादत पर विचार व्यक्त किए। साथ ही चार साहिबजादों की शहादत संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए। प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया।
No comments