जमीनी विवाद में युवक पर जानलेवा हमला
श्रीगंगानगर में ंसदर थाना क्षेत्र के 18 जीजी गोविन्दपुरा रोही में भूमि विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। सिर में गंभीर चोट लगने पर युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार कुलदीप सिंह पुत्र ताराचंद निवासी 18 जीजी गोविन्दपुरा ने रिपोर्ट में बताया कि 28 दिसंबर की शाम करीब 5.50 बजे सुखराम सांई की ढाणी के पास उसके भाई संजय कुमार के साथ पड़ोसी अमरचंद पुनियां व उसके पुत्र राकेश पुनियां ने मारपीट की। सूचना मिलने पर कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे, जहां उनका भाई गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला।

No comments