Breaking News

श्रीराम कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, राम-भरत मिलाप पर भाव-विभोर हुए भक्त


श्रीगंगानगर में श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या धाम में रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विनोबा बस्ती स्थित श्री दुर्गा मंदिर में चल रही 9 दिवसीय श्रीराम कथा की अमृत वर्षा के सातवें दिन कथा व्यास पं. मनोज मोहन दास ने भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम बताते हुए राम-भरत मिलाप सहित अनेक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। वृंदावन से आए भजन गायकों ने भजनों की प्रस्तुति दी। पं. ऋषि शर्मा, पं. घनश्याम मिश्रा व पं. अमर प्रकाश ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई तथा आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

No comments