अहमदाबाद में जूस के ठेले पर काम करते मिला डेढ़ साल से फरार
सवाईमाधोपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए डेढ़ साल से फरार चल रहे 20 हजार रुपए के इनामी बदमाश को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि आरोपी राजेश मीणा उर्फ भूत पुत्र धर्म सिंह मीणा निवासी खण्डीप थाना वजीरपुर है। आरोपी सवाईमाधोपुर और करौली जिलों में दर्जनों गंभीर मामलों में वांछित था। पुलिस से बचने के लिए कई बार हुलिया बदलता, फटे कपड़े पहनता और रेलवे स्टेशनों पर भीख मांगता था।

No comments