Breaking News

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से खाई में गिरी कार, दो की मौत

सवाई माधोपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस पर अज्ञात वाहन की टक्कर से खाई में गिरी कार के परखच्चे उड़ गए। कार बुरी तरह से कबाड़ हो गई, जिसमें फंसे दो लोगों की मौत हो गई। कार में एयरबैग खुले, लेकिन जान नहीं बच सकी।
जानकारी के अनुसार, कार सवार दो दोनों युवक गुजरात जा रहे थे। इस दौरान सवाईमाधोपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी सोनेट कार दोनों ओर की सड़क के बीच बनी खाई में जा गिरी।
सूचना मिलने पर बौंली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार में सवार कमल गोहिल निवासी बड़ौदा, गुजरात की मौके पर ही मौत हो गई।

No comments