थोक मंडी में आज हरी मटर व फूल गोभी बिकी सस्ती, टमाटर अभी महंगा
जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में अब हरी मटर के दाम नीचे आने लगे हैं। आज थोक मंडी में हरी मटर के दाम 20 से 22 रुपए के बीच बोले गए। वहीं फूल गोभी भी सस्ती बिक रही है। आज फूल गोभी के दाम 8 से 10 रुपए के बीच रहे। आज मंडी में टमाटर, भिंडी और ग्वार फली महंगी बिकीं। इनके अलावा गाजर, मूली, बैंगन, नींबू के दाम नीचे रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में आज लहसुन महंगा बिका। लहसुन के दाम आज 50 से 150 रुपए के बीच रहे।

No comments