जीण माता मंदिर में दर्शन का बदलेगा पूरा सिस्टम, दिव्यांगों और जडूला वालों के लिए बनेगी अलग कतार
राजस्थान के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक जीणमाता मंदिर में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है. क्योंकि, इस मंदिर में दर्शन व्यवस्था और अधिक सुगम होने वाली है. आपको बता दें कि, लगातार बढ़ती भीड़ व श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जीणमाता मंदिर ट्रस्ट ने व्यापक मास्टर प्लान तैयार किया है, जिसे नए साल 2026 से चरणबद्ध रूप से लागू किया जाएगा.
बंशीधर पुजारी ने बताया कि भीड़भाड़ वाले दिनों में सबसे अधिक परेशानी विकलांग, बुजुर्ग और असहाय श्रद्धालुओं को होती है. इसे देखते हुए इनके लिए अलग लाइन बना रहे हैं. साथ ही नए साल से ई-रिक्शा सेवा भी शुरू की जाएगी, जो बस स्टैंड से मंदिर तक संचालित होगी. इससे जरूरतमंद श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी.

No comments