Breaking News

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि आज, राहुल ने कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि दी

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की आज पहली पुण्यतिथि है। इस मौके पर कांग्रेस ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मनमोहन सिंह का 92 साल की आयु में 26 दिसंबर 2024 को निधन हुआ था। दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित निगमबोध घाट पर 28 दिसंबर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया था।

No comments