Breaking News

बीकानेर के डॉक्टर की हार्ट अटैक से मौत:पूर्व सीएमएचओ की डॉक्टर्स मीट के बाद तबीयत बिगड़ी

बीकानेर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल चुके डॉ. राजेश गुप्ता का शुक्रवार सुबह अचानक निधन हो गया। डॉ. गुप्ता गुरुवार रात एक रिसोर्ट में आयोजित डॉक्टर्स बैच मीट में शामिल हुए थे लेकिन शुक्रवार सुबह हार्ट अटैक ने उनकी जान ले ली। उन्हें गंभीर अवस्था में हल्दीराम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक वो दम तोड़ चुके थे। अस्पताल में डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

No comments