Breaking News

किसानों को मिलेगी राहत: फसल के साथ सब्जियों का करवा सकेंगे बीमा

प्रतिकूल मौसम में खेती करने वाले किसानों के लिए राहत की खबर है। रबी सीजन की फसलों के साथ अब सब्जियां भी बीमा के दायरे में ले सकेंगे। किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना में सीकर जिले में रबी सीजन में फूलगोभी, प्याज, मटर, टमाटर, तरबूज की फसल को बीमा के दायरे में शामिल किया है। जिसके लिए केंद्र और राज्य सरकार प्रीमियम पर अधिकांश हिस्सा रूप में देंगी, जिससे किसानों पर आर्थिक बोझ काफी कम होगा।

No comments