नई सड़क बाजार के ट्रांसफार्मर में लगी आग: बाजार के दुकानदारों में मचा हड़कंप
जोधपुर के नई सड़क स्थित ट्रांसफार्मर में आज सुबह अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल होने लगी। इसके चलते पास के ही एक कपड़ा शोरूम और बैंक की बिल्डिंग तक भी आग पहुंचने का खतरा था। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
आग लगने को घटना आज सुबह 10:45 बजे के करीब हुई। नई सड़क रोड पर एक बैंक की बिल्डिंग के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में अचानक से आग लग गई। कोई समझ पाता इससे पहले ही आग विकराल हो गई। इस दौरान आस पास के लोग भी दशहत में आ गए।

No comments