Breaking News

6 निजी बसें की गई सीज:राजस्थान रोडवेज का रंग और लोगो लगाकर फर्जी तरीके से चला रहे थे

धौलपुर में जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने एक सघन जांच अभियान के तहत 6 निजी बसों को जब्त कर सीज कर दिया है। इन बसों पर राजस्थान रोडवेज का रंग और लोगो लगाकर फर्जी तरीके से चलाया जा रहा था।
जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि विभाग को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ निजी बसें रोडवेज बसों की तरह रंग-रूप बदलकर अवैध रूप से संचालित हो रही हैं। इन सूचनाओं के आधार पर परिवहन विभाग की टीमों ने वाहनों की जांच शुरू की।

No comments