Breaking News

रेडियो पर करेंगे निगम के अधिकारी जन संवाद

कोटा नगर निगम की विभिन्न योजनाओं की जानकारी रेडियो के माध्यम से भी मिलेगी। नगर निगम के विभिन्न अधिकारी अलग-अलग दिनों पर निगम की ओर संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में आकाशवाणी पर विस्तार से बताएंगे। आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि रेडियो आज भी संवाद का एक महत्वपूर्ण और प्रासंगिक माध्यम है। रेडियो के माध्यम से हम योजनाओं, उसका फायदा प्राप्त करने के लिए आवश्यकताओं, आवेदन प्रक्रिया तथा अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं के बारे में शहर की जनता को विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवा सकते हैं।

No comments