Breaking News

आंदोलन में भाग लेने जा रहे विधायक रूबी कुन्नर सहित कई जने पुलिस हिरासत में


हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी में एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर बुधवार को हुए लाठीचार्ज, तोडफ़ोड़, आगजनी की घटना के बाद आज गुरूवार को आंदोलन में भाग लेने के लिए टिब्बी के लिए रवाना विधायक रूबी कुन्नर व कुछ लोगों को घमूड़वाली पुलिस ने बस स्टेंड बींझबायला से हिरासत में ले लिया।
कांगे्रस के जिलाध्यक्ष रूबी कुन्नर अपने काफिले के साथ पदमपुर इलाके से हनुमागगढ़ के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में घमूड़वाली पुलिस ने मुख्य मार्ग पर बेरीकेट्स व पुलिस फोर्स लगा कर आंदोलनकारियों  को रोक लिया था। इस काफिले में रूबी कुन्नर व उनके समर्थक शामिल थे। समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करके विरोध जताया।

No comments