अबोहर कोर्ट परिसर में गैंगवार!
श्रीगंगानगर के पड़ौसी राज्य अबोहर तहसील कॉम्प्लेक्स की कार पार्किंग में तारीख भुगतने आए नौजवानों पर फायरिंग हो गई। ताबड़तोड़ फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना गैंगवार से जुड़ी हुई है। फायरिंग से कोर्ट परिसर में सनसनी फैल गई। गोलियां चलती देख कर लोगों ने इधर-उधर दुबक कर जान बचाई। पुलिस ने आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर घटनाक्रम की जानकारी ली।
पुलिस के अनुसार एक गैंग द्वारा की गई फायरिंग में मरने वाले युवक की पहचान अवनीश पुजारी पुत्र गोलू पंडित पुरानी फाजिल्का रोड़ अबोहर के रूप में हुई। फायरिंग में घायल दो युवकों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

No comments