टांटिया यूनिवर्सिटी की फर्जी वेबसाइट बना कर मार्कशीट, माइग्रेशन व एडमिट कार्ड जारी किये
श्रीगंगानगर के टांटिया यूनिवर्सिटी की फर्जी वेबसाइट बना कर यूनिवर्सिटी को हानि पहुंचाने का मामला सामने आया है। फर्जीवाड़े का पता चलने के बाद सदर पुलिस थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
पुलिस के अनुसार गांव 6 एलएनपी कुंडलवाला निवासी विनोद शर्मा की ओर से यह मुकदमा दर्ज करवाया गया है। इस मुकदमे में अज्ञात व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि टांटिया यूनिवर्सिटी के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाई गई। इसके जरिए छात्रों को विभिन्न डिग्रियों की मार्कशीट, माइग्रेशन, एडमिट कार्ड की कूटरचना करके विभिन्न डिग्री व डिप्लोमा कर दिये गये।

No comments