दुकानदार ने युवक का सिर फोड़ा
श्रीगंगानगर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र की तहबाजारी में दुकानदार ने एक युवक का सिर फोड़ दिया। पुलिस ने घायल युवक के पर्चा बयान पर दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार जाखड़ कॉलोनी निवासी हर्ष जसूजा पुत्र पवन अरोड़ा ने पर्चा बयान दिया कि वह तहबाजारी में किसी दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान हितेश तलवार पुत्र हरीश तलवार निवासी एन ब्लॉक व जी ब्लॉक निवासी सोनू जैन पुत्र चन्द्र जैन ने मेरे साथ मारपीट की। हितेश तलवार अपनीदुकान एचआर कलेक्शन से एक डंडा निकाल कर लाया और मेरे सिर में चोट मारी। शोर सुन कर लोग एकत्रित हो गये। इस दौरान दोनों व्यक्ति भाग गये।

No comments