Breaking News

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत


श्रीगंगानगर जिले के घड़साना पुलिस थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार तुलछाराम पुत्र मोटाराम नायक, निवासी चक 6 पी, ने रिपोर्ट में बताया कि उनका भतीजा देवीलाल और साथी गुरमीत सिंह मोटरसाइकिल पर घड़साना जा रहे थे। सुबह करीब 9.30 से 10 बजे के बीच टोल नाका 13 एमडी के पास पीछे से तेज गति में आ रहे ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। ट्रक चालक रोशन खां था। दुर्घटना में देवीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। 

No comments