Breaking News

पुलिस वालों की सेहत सुधारने के लिए जिम का होगा कायापलट


श्रीगंगानगर में पुलिस जवानों-अधिकारियों की सेहत सुधारने के लिए पुलिस लाइन में स्थित जिम की कायापलट हो रही है। लाइन में जिम कई वर्षो से चल रही है, लेकिन उपकरणों की कमी के चलते पुलिस कर्मी प्रभावी तरीके से एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं। ऐसे में पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जिम में अढ़ाई लाख रुपए के उपकरण खरीदनेे के लिए ऑनलाइन निविदा जारी की गई है। 
पुलिस लाइन से मिली जानकारी के अनुसार लाइन में कई वर्ष पूर्व जिम की स्थापना की गई थी, लेकिन रखरखाव के अभाव में जिम बंद हो गई।

No comments