Breaking News

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर होंगे कई कार्यक्रम


वर्तमान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर गुरुवार को श्रीगंगानगर  कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. मंजू के निर्देशन में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों पर चर्चा कर अधिकारियों को निर्देशित किया गया। 
एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार ने बताया कि वर्तमान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकसित भारत की पहल के चार स्तंभ गरीब, युवा, अन्नदाता व नारी शक्ति को ध्यान रखते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 12 दिसम्बर को बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान, रथों की रवानगी जयपुर मुख्यालय से जिलों की ओर प्रस्थान विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे। 

No comments