एडीजीपी वीके सिंह, आईजी शर्मा व एसपी ने टिब्बी में डेरा डाला
हनुमानगढ़ जिले में टिब्बी के राठीखेड़ा में एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर हो रहे विरोध के बीच आज गुरूवार को मौके पर तनावपूर्ण शांति रही। कल के उपद्रव की घटना से सबक लेते हुए पुलिस प्रशासन ने भीड़ को टिब्बी में एकत्रित नहीं होने दिया। टिब्बी की तरफ आने वाले सभी रास्तों पर पुलिस का कड़ा पहरा तैनात रहा। कल बिगड़ी कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जयपुर से एडीजीपी वीके सिंह, बीकानेर आईजी हेमंत शर्मा भी टिब्बी पहुंच गये। एसपी हरीशंकर भी टिब्बी में डेरा डाले हुए हैं। टिब्बी थाने में वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनाक्रम को लेकर फीडबैक लिया और कल जैसी घटना की पुनर्रावृत्ति न हो, इसके लिए सख्ती से पेश आने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस जाब्ते को अल्र्ट मोड पर रखा गया।

No comments