Breaking News

नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार


हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र की लखुवाली हैड पुलिस चौकी ने नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। 
चौकी में नियुक्त एएसआई भूपसिंह ने गश्त के दौरान चक 15 आरपी रोही में कच्चे रास्ते पर 45 वर्षीय सलीम पुत्र नूरदीन निवासी वार्ड 3 लखुवाली हेड, हनुमानगढ़ टाउन को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 720 टैबलेट बरामद की। पुलिस पूछताछ में सलीम ने बताया कि उसने  टैबलेट खुद के उपयोग व नशा करने वालों को बेचने के उद्देश्य से रखी थीं। उसने खुलासा किया कि नशीली गोलियों की सप्लाई उसे सद्दाम हुसैन उर्फ  मकड़ी पुत्र बशीर हाजी, निवासी लखुवाली ने दी थी।  मुकदमे की जांच एएसआई अमीचंद को सौंपी गई है।

No comments